गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लूट की वारदात को देता था अंजाम
सोमवार को थाना मसूरी पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे मजीद को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मसूरी ने बताया कि मजीद नाम का आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूट जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम देता था।