सैदपुर: सपा विधायक अंकित भारती ने 4 साल की उपलब्धियां गिनाईं, योगी सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
सैदपुर विधायक अंकित भारती ने रविवार को रामपुर मांझा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में अपने चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और प्रदेश की योगी सरकार पर क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से तीन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई है, जबकि दो अन्य प्रस्तावित हैं।