बिहार: श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की होगी महापंचायत, सभी तैयारियां पूरी
Bihar, Nalanda | Feb 25, 2025 बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में 18 सूत्री मांगों को लेकर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस मामले की जानकारी सीपीआई के नेता शिवकुमार यादव ने मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि आज 25 फरवरी को श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में 18 सूत्री मांगों को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में लोग यहां मौजूद होंगे।