बिहार: दीपनगर थाना पुलिस ने जमालिचक गांव से 10 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 24, 2025 दीपनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमाली चक गांव से 10 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रामाशीष चौधरी का पुत्र दिलीप चौधरी है। सोमवार की शाम 5 बजे दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर दिलीप चौधरी के घर के पीछे से 10 लीटर शराब को बरामद करते हुए दिलीप चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।