भीलवाड़ा: मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट मोड पर, नालों की सफाई और बिजली-पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित राजस्व प्रकरणों का तय समय सीमा में प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मानसून से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मिशन मोड पर पूरी की जाएं।जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।