आगर: 9 अप्रैल को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे आगर मालवा जिले का दौरा
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री उदय प्रताप सिंह का 9 अप्रैल गुरुवार को आगर मालवा जिले में दौरा प्रस्तावित है। मंगलवार रात 8 बजे जारी हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सिंह दोपहर 3:30 बजे नलखेड़ा पहुंचेंगे। मंत्री नलखेड़ा में निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात सायं 4:00 बजे नलखेड़ा से प्रस्थान करेंगे।