जहानाबाद: DM अलंकृता पांडे ने समाहरणालय में जिला संपर्क केंद्र एवं निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के अधिकारियों के साथ की बैठक
DM अलंकृता पांडे ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला संपर्क केंद्र तथा निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में DM द्वारा जिला संपर्क केंद्र में प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। DM द्वारा कई आवश्यक बिंदुओं पर निर्देशित भी किया गया।