पीरो अनुमंडल मुख्यालय स्थित नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णकांत उपाध्याय के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा वेंडिंग जोन चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की गई। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मेघा के नेतृत्व में आरा रोड एवं सासाराम रोड पर वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित किया गया।