जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने किसान के साथ मारपीट मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जिले के कलेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं,बता दें उपार्जन केंद्र शिल्परी में किसान संजय राय के साथ वेयर हाउस के संचालक कर्ण सिंह ने मारपीट की है मामला धान की तुलाई में ली जाने वाली बेजा राशि का है जिसे देने से किसान ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई है।