🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
⚠️ जटपुरा-करनपुर दत्त संपर्क मार्ग पर फिर मचा बवाल, ग्रामीणों के विरोध से सड़क निर्माण रुका
📍 अमृतपुर, फर्रुखाबाद
जटपुरा-करनपुर दत्त संपर्क मार्ग पर शनिवार को सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम निर्माण कार्य शुरू कराने मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने साफ कहा कि निजी खेतों से न मिट्टी उठाने देंगे और न ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए अपनी जमीन देंगे। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण केवल सरकारी अभिलेखों में दर्ज माप के अनुसार ही किया जाए।
मामले की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एई) राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से काफी देर तक वार्ता की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित रखा।
👉 समाचार लिखे जाने तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है कि विवाद का समाधान कैसे निकलेगा और सड़क निर्माण कब शुरू होगा।
Amritpur, Farrukhabad | Jun 27, 2026