हनुमानगढ़: जंक्शन के बस स्टैंड के पास नवरत्न अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा, बच्चे को कहीं और ले जाने पर हुआ विवाद
जंक्शन बस स्टैंड के पास स्थित नवरत्न अस्पताल के बाहर एक बच्चे के इलाज को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनका बच्चा पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती है और अब चिकित्सक ने उन्हें बच्चे को कहीं और ले जाने की बात कही है। परिजनों ने सवाल उठाया कि यदि बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना था तो चार दिन पहले ही इसकी जानकारी क्यों नहीं दी।