चूरू: चूरू में पुलिस जीप को टक्कर मारने वाले पंजाब के 2 शूटर गिरफ्तार
Churu, Churu | May 26, 2026 एनएच-52 पर पुलिस जीप को टक्कर मारकर कार चढ़ाने के प्रयास में सदर पुलिस ने पंजाब निवासी शूटर अनमोल और रोहित को गिरफ्तार किया है। दोनों को रतनगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। थानाधिकारी मोटाराम ने बताया कि आरोपी रतनगढ़ में कांग्रेस पार्षद के घर फायरिंग कर फरार हो रहे थे।