➤ थाना गंगधार पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।
नेक्सॉन कार में 09 ड्रमों में 225 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब भरकर शराब का परिवहन करते 02 शराब तस्कर गिरफ्तार।
तस्करी में प्रयुक्त कार जप्त।
थाना गंगधारः-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड श्री भागचंद मीणा ने बताया कि पुलिस थाना गंगधार टीम द्वारा कल दिनांक 02.09.2026 को बिश्निया से रावतपुरा कच्चा रास्ता चौमहला पर सांयकालीन गस्त के दौरान लग्जरी कार में अवैध देशी कच्ची हथकढ शराब के कुल 09 ड्रम में 225 लीटर शराब का परिहन करते हुए दो आरोपी 01 प्रधान सिह, 02 धारुसिह को एक टाटा नेक्सोन कार के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता अर्जित की है।
पुलिस कार्यवाही :- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ श्री भागचंद मीणा ने बताया कि
जिला झालावाड में आपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री रश्मि बाई मीना वृताधिकारी वृत गंगधार के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री किशोरसिंह उ.नि. गंगधार के निर्देशन में थाना गंगधार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.09.2026 को सांयकालीन गश्त की जा रही थी। दौराने गश्त एक सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार में भारी मात्रा में अवैध देशी कच्ची हथकढ़ शराब भरकर बिश्निया गांव से रावतपुरा कच्चे रास्ते से होते हुऐ चौमहला की तरफ आती हुई कार को रुकवाकर कार की तलाशी लेने पर कार में रखे 09 ड्रमों में भरी हुई कुल 225 लीटर अवैध देशी कच्ची हथकढ़ शराब बरामद हुई। मौके से 02 आरोपी 01. प्रधान सिह पुत्र बापुसिह जाति सोन्ध्या राजपुत उम्र 24 साल निवासी सुवासरा पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.) 02. धारुसिह पुत्र शम्भुसिह जाति सोन्ध्या राजपुत उम्र 21 साल निवासी सुवासरा पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर टाटा नेक्सॉन कार को जप्त किया जाकर आबकारी अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
नाम पत्ता आरोपीगणः-
1. प्रधान सिह पुत्र बापुसिह जाति सोन्ध्या राजपुत उम्र 24 साल निवासी सुवासरा पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
2. धारुसिह पुत्र शम्भुसिह जाति सोन्ध्या राजपुत उम्र 21 साल निवासी सुवासरा पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
Ratlam, Ratlam | Sep 4, 2026