जांजगीर: पशु विभाग पर लापरवाही का आरोप, घायल मवेशियों के इलाज में अनियमितता की जांच की मांग की गई
जांजगीर-चांपा जिले में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ और डॉक्टर अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा ने पशु विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। आज बुधवार की दोपहर 1 बजे संगठन के लोगों ने कलेक्टर को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल गायों और अन्य पशुओं की सूचना देने के बावजूद विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती।