विदिशा नगर: बस स्टैंड क्षेत्र में ऑटो चालक का शव मिलने से हड़कंप
शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 1 बजे सनसनी फैल गई जब ऑटो चालक संतोष विश्वकर्मा अपने ही ऑटो में मृत अवस्था में मिला। मृतक टीलाखेड़ी का निवासी बताया गया है और बस स्टैंड क्षेत्र में ऑटो चलाने का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतोष रात से ही ऑटो में पड़ा हुआ था। लोगों को लगा कि वह गहरी नींद में सो रहा है।