नदबई: नदबई ज्वेलर हत्याकांड के विरोध में युवाओं ने किया मौन कैंडल मार्च, हाट बाजार में दी श्रद्धांजलि
नदबई में हुए ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट एवं हत्याकांड के विरोध में शनिवार रात सर्व समाज युवा शक्ति के बैनर तले मौन कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया