गोरखपुर में भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर में घुसी बाइक, एक युवक की मौत से मचा कोहराम #Gorakhpur #RoadAccident #News
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर-बोक्टा मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंडन संस्कार से लौट रहे तीन युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के बंसिया खोर गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। हादसे में उसका भाई आदित्य और साथी आयुष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ट्रेलर चालक द्वारा ब्रेक लगाए जाने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।