ग्वालियर गिर्द: सिरोल थाना इलाके में शराब की कीमत में छूट न देने पर बदमाशों ने पिस्टल से की फ़ायरिंग, CCTV फ़ुटेज आया सामने
ग्वालियर (Gwalior) में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला शराब की कीमत में डिस्काउंट को लेकर सामने आया है। शराब में कंसेशन न मिलने से नाराज बदमाशों ने शराब की दूकान पर फायरिंग की। घटना से आसपास हड़कंप और भगदड़ मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक फायरिंग करते नजर आ रहा है।