पटना ग्रामीण: जन विश्वास यात्रा को लेकर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार का तंज, कहा- राजनैतिक रूप से फरार हैं तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर सत्ता पक्ष लगातार उन पर हमलावर है। इसी कड़ी में जदयू ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे राजनीतिक रूप से फरार हैं। आर्थिक उगाही यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी यादव।