पटना ग्रामीण: JDU ऑफिस में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को जदयू कार्यालय स्थित 'कर्पूरी सभागार' में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।