ब्यावरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोलवलकर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मामला दर्ज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के संबंध में व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शनिवार को संघ के पदाधिकारी जगदीश यादव ने इसकी ब्यावरा सिटी थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने रात 8 बजे करीब आरोपी प्रभाकर मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।