सहारनपुर: सहारनपुर में डाक कावड़ की तैयारी में जुटी युवतियां, भोलेनाथ से किसी ने मांगा अपना घर, किसी ने आर्मी की नौकरी
सहारनपुर में गंगाजल चढ़ाने की तारीख नजदीक आते ही कांवड़ियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। बाबा लालदास ग्राउंड में युवतियां सुबह-शाम डाक कांवड़ की प्रैक्टिस कर रही हैं। इस दौरान उनकी भक्ति और मनोकामनाएं भी सामने आ रही हैं। रविवार सुबह 9 बजे बातचीत के दौरान पूनम ने बताया कि वह पिछले चार साल से डाक कांवड़ ला रही हैं।