गोबरी की एक महिला सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गुरुवार दो बजे पुलिस से की शिकायत। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी सास उसके साथ मारपीट,गाली गलौज व बदसलूकी करती है। उसका मायका नेपाल में है। अक्सर मायके में ही रहती है। जब भी आती है मारपीट की जाती है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि अधिकारी को जांच का निर्देश दिया गया है,दोषी पर उचित कारवाई की जाएगी।