मुहम्मदाबाद: क्यामपुर पुल का उद्घाटन करते हुए जज ने कहा- अगर सहयोग नहीं कर सकते तो रोकने वाले कौन हैं?
गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र के क्यामपुर छावनी में मगई नदी पर जनता के चंदे से बने पुल का उद्घाटन इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा, “तुम बना नहीं सकते, तुम सहयोग नहीं कर सकते, तो जो बना रहे हैं उन्हें रोकने वाले कौन हो।