बड़गांव: जिला न्यायधीश संवर्ग भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन
उदयपुर में जिला न्यायाधीश संवर्ग भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कोर्ट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। टायर जलाए और न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने व न्यायपालिका में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की।