ताखा: शेखुपुर सरैया में वन महोत्सव के उपलक्ष में बच्चों ने रैली निकाल कर क्षेत्रीय लोगों को किया जागरूक
Takha, Etawah | Jul 4, 2024 बसरेहर के गांव शेखुपुर सरैया में गुरुवार सुबह 11 बजे वन महोत्सव के उपलक्ष में कंपोजिट विद्यालय परिसर में बच्चों के द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया तो वही बच्चों ने क्षेत्र में रैली निकालकर और वृक्षारोपण कर क्षेत्रीय लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया।बसरेहर क्षेत्र के फॉरेस्ट अधिकारी भानु प्रताप सिंह एवं विद्यालय के अध्यापक गण मौजूद रहे।