जमुई: कपड़ा धोने गई महिला की पोखर में डूबने से हुई मौ^त
जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव स्थित पोखर में डूबने से अजय महतो की 35 वर्षीय पत्नी शोभा देवी की मौ^त हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका महिला के शव को सोमवार की रात 8:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है शोभा देवी सोमवार की शाम कपड़े धोने के लिए पोखर गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इस दौरान किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो महिला को ढूंढा गया। जबतक परिजन व ग्रामीणों द्वारा पोखर से महिला को निकाला जाता तब तक उसकी मौ^त हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है। पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। #jamuiPolice #CrimeNews
Jamui, Jamui | Nov 17, 2026