कोलायत: मां करणी के जन्मोत्सव पर देशनोक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में दिखा आस्था और आधुनिकता का अनूठा संगम
देशनोक में मां करणी के जन्मोत्सव पर आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां करणी के जन्मदिवस के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे, पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, मां करणी के गगनचुंबी जयकारों और जगह-जगह हुए भव्य स्वागत ने पूरे कस्बे को भक्तिमय रंग में रंग दिया