घोड़ाडोंगरी: छात्र ने देशभक्ति कविता सुनाकर विधायक गंगा उइके का दिल जीता, प्रस्तुति की जमकर सराहना
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता “ऐसा सितारा मेरा देश” बेहद सुंदर एवं प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत की। छात्र की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कविता के माध्यम से छात्र ने देश की महानता, वीरता और राष्ट्रप्रेम की भावना को खूबसूरती से व्यक्त किया।