श्री गंगानगर: जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में समयबद्ध तरीके से राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 10, 2026
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिला कलक्टर द्वारा बैठक में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, लंबित प्रकरणों, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, न्यायालय प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।