पटना ग्रामीण: पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठ