नानपारा: नानपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया निरीक्षण, अधीक्षक समेत पूरे स्टाफ से वेतन रोकने का स्पष्टीकरण मांगा
नानपारा तहसील में स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान बंद मिला। इसके बाद सीएमओ ने केंद्र प्रभारी सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ संजय कुमार शर्मा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।