सिंघेश्वर: ज्योतिष के परिजनों से मिले पप्पू यादव, नौकरी और 10 लाख मुआवजे की मांग
"मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सड़क हादसे में मृत चालक ज्योतिष कुमार के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए आश्रित को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे।"