सिंघेश्वर: उदाकिशुनगंज: आंधी-बारिश से बिजली ठप, तार पर पेड़ गिरने से लगी आग
तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई जगहों पर तार टूटने और पेड़ गिरने से घंटों बिजली बाधित रही।थाना चौक के पास बिजली तार पर कदम का पेड़ गिरने से स्पार्किंग हुई और आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।हालांकि, बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाया और क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी।