जगदलपुर: “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान शुरू, पहले दिन चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
राज्य शासन के निर्देशानुसार 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। बस्तर जिले में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में अभियान के प्रथम दिवस 27 अप्रैल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।