काराकाट: बुढ़वा महादेव मंदिर के विकास और सड़क पक्कीकरण पर बनी सहमति
Karakat, Rohtas | Jun 10, 2026 काराकाट प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़ारी स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक शशिकांत तिवारी ने की। बैठक में मंदिर की चहारदीवारी निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा मंदिर तक जाने वाले रास्ते के पक्कीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।