चित्तौड़गढ़: अजयराज सिंह हत्याकांड में एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेरू झूपड़ा को शरण देने वाला मोनू जाट भी आया गिरफ्त में
उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में अंतिम आरोपी विनोद गुर्जर तथा मुख्य आरोपी भेरूलाल को शरण देने वाले मोनु जाट को गिरफतार कर लिया गया । मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित घटना कारित करने वाले 15 व आश्रय देने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रकरण में अब तक यह 32 वी गिरफ्तारी है