मंझनपुर: तुर्तीपुर नहर के पास बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी
करारी थाना क्षेत्र के तुरतीपुर नहर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोनू (पुत्र शिव बालक, निवासी राम नगर चरवा), पंकज पुत्र मूलचंद और विजय (पुत्र राम बहोरी लाल) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक अपने रिश्तेदार के लड़के को देखने मंझनपुर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है।