पैलानी: नरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Pailani, Banda | Apr 10, 2026 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की वजह से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधौली गांव का निवासी था।