ब्रह्मपुर: आरा-बक्सर फोरलेन पर रामगढ़ के पास भीषण टक्कर, ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में आरा-बक्सर फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामगढ़ के समीप करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।