पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के वरीय उप समाहर्ता इंद्रजीत कुमार ने कटाव रोधी कार्यों का लिया जायजा
पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे वरीय उप समाहर्ता इंद्रजीत कुमार के द्वारा बायसी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कटाव रोधी कार्यों, बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं अन्य समस्याओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वरीय उप समाहर्ता इंद्रजीत कुमार के द्वारा स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मिल कर जानकारी ली.