नौगढ़: नौगढ़ में बारिश के बाद राजदरी-देवदरी पर्यटकों की पहली पसंद बना
नौगढ़ बारिश के बाद मौसम सुहावना होने और गर्मी से राहत मिलने पर राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर गुरुवार शाम 04 बजे पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। झरनों, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। बढ़े जलप्रवाह और मनमोहक नजारों के कारण यह पर्यटन स्थल इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।