समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 जून 2026
आज दिनांक 10 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से माह मई 2026 कि राशि 1100 रूपये कि दर से ट्रांसफर की गई।
जिसके तहत बक्सर जिला के मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 79974, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन के 39118, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा के 15227, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 4844, बिहार में निशक्तता पेंशन के 14379 एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय में निशक्तता पेंशन के 955 पेंशनधारी को भुगतान किया गया।
इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर एवं जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र बक्सर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देखा गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Jun 10, 2026