कोटा - शॉपिंग सेंटर में डॉलर के नाम पर 5 लाख की लूट
कोटा के शॉपिंग सेंटर इलाके में डॉलर के बदले रुपये लेने के नाम पर 5 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित सोहेल नाम के युवक को 5 लाख रुपये के बदले डॉलर देने का झांसा देकर बदमाशों ने राशि दिखाई। इसी दौरान मौका पाकर बदमाश 5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वारदात के बाद पीड़ित सोहेल गुमानपुरा थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Ladpura, Kota | Aug 15, 2026