थाना देवराहट के एक गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।