बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने साइबर ठगी के ₹10,000 कराए रिफंड, पीड़ित ने जताया आभार
बीकानेर के नयाशहर थाना पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पीड़िता की ठगी गई पूरी राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार रामगेट निवासी राखी सुथार के साथ 10 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज होने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों में राशि होल्ड