लक्ष्मणगढ़: गणपति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का हुआ समापन, शोभायात्रा ने उमड़ी भक्तों की भीड़
कस्बा लक्ष्मणगढ़ में बावड़ी के पीछे वाली कॉलानी में श्री गणेश नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव का शुक्रवार को गणपति विसर्जन के साथ ही समापन हुआ। विसर्जन से पूर्व कस्बे में गाजे-बाजे के साथ गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के बावड़ी के पीछे स्थित सैनी मोहल्ले से शुरु हुई शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली।