पिंड्रा: वाराणसी के पुलिस लाइन में यूपी की डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोशल मीडिया पर गैंग बनाने पर सख्त निगरानी
वाराणसी में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस मौके पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर गैंग बनाने वाले और लोगों को धमकी देने वालों पर पुलिस की सख्त निगरानी है। मोहल्ले के लोग सुरक्षित हो रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।