भिंड नगर: गौरी सरोवर से जलकुंभी हटाई गई, सफाई में नाबालिगों को लगाने पर नगर पालिका प्रशासन पर सवाल
भिंड शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर में बड़ी मात्रा में जलकुंभी जमा होने से सरोवर की सुंदरता प्रभावित होती नजर आ रही थी। इसे देखते हुए नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा के निर्देश पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सफाई अभियान चलाकर जलकुंभी को सरोवर से बाहर निकलवाया गया।नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा सरोवर में फैली जलकुंभी को हटाने का कार्य किया गया,