सीकर की दो छात्राएं करेंगी मलेशिया में पढ़ाई, अंतरराष्ट्रीय सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयन
सीकर। लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं का अंतरराष्ट्रीय सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्राएं मलेशिया की आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एक सेमेस्टर की पढ़ाई करेंगी।
मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्राएं जीविका और अवनी को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया है। आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने दोनों छात्राओं को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट प्रदान की है, जबकि आवास की सुविधा भी निशुल्क रहेगी।
इस एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक माहौल में अध्ययन करने के साथ वैश्विक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
#SikarSandesh #Sikar #RajasthanNews
Sikar, Sikar | Jun 18, 2026